भारत में ऑनलाइन जॉब्‍स की डिमांड बढ़ी

नई दिल्‍ली। हर महीने मिलने वाली सैलरी से अब घर का खर्च पूरा नहीं पड़ता। यही कारण है कि अब लोग पार्ट टाइम जॉब खोजते मिल जाते हैं। वहीं गृहणियां घर पर बैठे-बैठे बोर होती हैं तो वो भी इंटरनेट पर ऑनलाइन जॉब खोजती रहती हैं। कईयों को मिल भी जाती है और वो खुशी-खुशी करते हैं। जी हां यही ट्रेंड इस समय भारत मं चरम पर है, क्‍योंकि ऑनलाइन जॉब की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ी है।

अक्‍टूबर माह में मॉन्‍स्‍टर डॉट कॉम द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के मुताबिक ऑनलाइन जॉब की डिमांब में 3 फीसदी इजाफा हुआ है। इस इसके अलावा इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम सेक्‍टर में नौकरियां बढ़ी हैं। ऑनलाइन जॉब्‍स के बढ़ने का कारण लोगों में घर बैठे पैसा कमाने की ललक है। ऑनलाइन जॉब्‍स की डिमांड सबसे ज्‍यादा भारत के 13 शहरों में बढ़ी है, जिनमें दिल्‍ली, एनसीआर, मुंबई, कोच्‍ची, कोयंबटूर, जयपुर और बढ़ौदा प्रमुख हैं। वहीं बेंगलूरु, हैदराबाद, चेन्‍नई, पुणे, कोलकाता और चंडीगढ़ में डिमांड मं गिरावट आयी है।

मॉन्‍स्‍टर के मैनेजिंग डायरेक्‍टर संजय मोदी के मुताबिक देश के रोजगार सूचकांक में वृद्धि हुई है और यह अच्‍छे संकेत हैं। इससे कर्मियों का विश्‍वास भी बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि आईटी, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, हेल्‍थकेयर और शिक्षा के क्षेत्र में सकरात्‍मक वृद्धि हुई है।

सर्वे के अनुसार कस्‍टमर केयर, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, सीनियर मैनेजमेंट, मार्केटिंग, कम्‍युनिकेशन, हेल्‍थकेयर, लॉजिस्टिक्‍स, हॉस्पिटेलि‍टी, लीगल और कला के क्षेत्र में एक्‍सपर्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है।

तस्‍वीर में देखिये किन क्षेत्रों में कितनी प्रतिशत हुई वृद्धि-

Employment Index
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+