नीतीश ने जिन्ना की मजार पर चढ़ाये फूल

नीतीश कुमार और शाह दोनों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को शांति से विवादित मसलों को सुलझाना होगा। दोनों ही देशो को प्यार और भाईचारे की जरूरत है। इसके दोनों ही देशों के बीच में विकास और सुख पैदा होगा जो कि दोनो ही मुल्कों की जरूरत है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार की पाकिस्तान यात्रा का मकसद बिहार में विकास परियोजनाओं पर अनुभव बांटना है।
नीतीश ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही एक जैसे हैं, यहां की संस्कृति और परपंराये एक जैसी है जिसे संजो कर रखने की जरूरत है। नीतीश ने कहा कि अगर आपस मे विकास के कार्यों को साझा किया जाता है तो रिजल्ट बढ़िया आता है। नीतीश कुमार अपने दौरे में लाहौर और इस्लामाबाद भी जाएंगे।
जबकि पाकिस्तान ने कहा नीतीश कुमार की यात्रा की अहमियत हमें पता है हमें खुशी है कि भारत की ओर से इस तरह से पैगाम आया है पाकिस्तान इस मसले पर पूरी तरह से भारत और नीतीश कुमार की मदद करेगा क्योंकि दोनों ही देशों की जनता शांति चाहती है।
वैसे नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर भाजपा के कान खड़े हैं वैसे उसने इस मामले पर कोई टिप्पणी तो नहीं की है लेकिन टीवी चैनलों की खबरें बता रही है कि वो नीतीश के पाकिस्तान दौरे से खासा खुश नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications