राम नाम वाले जेठमलानी को 'राम' से नफरत

 Ram Jethmalani
नई दिल्ली। अभी गडकरी को लेकर राम जेठमलानी का विद्रोह खत्म भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से उन्होंने विवादित बयान देकर मीडिया में सुर्खियां बना ली है। देश के जाने-माने वकील और वरिष्ठ सांसद राम जेठमलानी ने कहा है कि भगवान राम बहुत बुरे पति थे। राम जेठमलानी ने यह बात स्त्री-पुरुष संबंधों पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर कही।

राम जेठमलानी ने कहा कि वो मर्यादा पुरषोत्तम राम को कतई पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्होंने मछुआरे की बात मानकर अग्नि परिक्षा देने वाली मां सीता को अपने घर से निकाल दिया था। जेठमलानी की जुबान यहीं पर नहीं रूकी , उन्होंने आगे कहा कि वो लक्ष्मण को भी पसंद नहीं करते हैं। लक्ष्मण के ही कारण मां सीता का अपहरण हुआ और जब राम ने उन्हें सीता को खोजने के लिए कहा तो लक्ष्मण ने यह कह कर बहाना किया वो मां सीता को पहचान नहीं सकते हैं क्योंकि उन्होंने आज तक उनका चेहरा नहीं देखा।

रामजेठमलानी के इस बयान से राम लला को मानने वाली भाजपा के अंदर एक बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है क्योंकि पिछले दिनों राम जेठमलानी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी को लेकर काफी विद्रोह किया है। स्वामी विवेकानंद और दाऊद इब्राहीम के एक समान बताने वाले गडकरी के इस्तीफे की वो लगातार मांग कर रहे थे लेकिन बीजेपी ने गडकरी को क्लीन चिट देकर राम जेठमलानी को तगड़ा झटका दिया। यही नहीं गडकरी के ही चलते राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है बावजूद इसके भाजपा गडकरी के साथ दिखायी पड़ रही है जेठमलानी के साथ नहीं।

वैसे यह गौर करने वाली बात है कि जिनके नाम ही राम हैं वो ही भगवान राम से नफरत करते हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर सबको भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+