केजरीवाल ने बताया स्विस बैंक में किसका कितना धन

Arvind Kejriwal disclose names of Swiss account holder
नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने स्विस बैंक में जमा भारत के धन का खुलासा करते हुए कहा कि उसमें तमाम भारतीयों के अकाउंट हैं। जिनकी लिस्‍ट हमारे देश की सरकार को मिली। इन लोगों का कितना पैसा जमा था, ये लिस्‍ट भारत सरकार को मिली, लेकिन सरकार ने कोई ऐक्‍शन नहीं लिया।

खुलासों के दौर में अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी रिलायंस कंपनी को ही घेरा और साथ ही साथ एचएसबीसी बैंक पर सनसनीखेज आरोप लगाये। केजरीवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि स्‍विस बैंक में अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी के 100-100 करोड़ रुपये हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एचएसबीसी बैंक देश में हवाला करवा रहा है। इस पूरे खुलासे में एक अहम और चौकाने वाली बात यह थी कि केजरीवाल ने उन्‍नाव से कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी की बेहद करीबी अनु टंडन को भी भ्रष्‍टाचार के आरोप में घेरा।

केजरीवाल ने बताया कि अनू टंडन रिलायंस के मोंटेक सॉफ्टवेयर कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं और स्विस बैंक में उनका सवा सौ करोड़ रुपये जमा हैं। केजरीवाल ने कहा कि मामला यहां फंसता है कि ये पैसा अनु टंडन का है या फिर रिलायंस कंपनी की। केजरीवाल ने बताया कि ये खुलासे कांग्रेस के ही एक बड़े नेता के बताने के बाद किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि स्विस बैंक में 700 लोगों के अकाउंट हैं और बैंक में 25 हजार करोड़ रुपये जमा है। केजरीवाल ने बताया कि हमें अभी 6 हजार करोड़ रुपये की ही जानकारी मिल पाई है।

केजरीवाल ने कहा कि एचएसबीसी की जेनेवा ब्रांच में जिन 700 भारतीयों के खाते हैं, उनकी लिस्ट सरकार के पास आई थी। अनु टंडन और संदीप टंडन के 2100 करोड़ रुपये स्विस बैंकों में जमा हैं। संदीप टंडन भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी हैं और अनु टंडन उनकी पत्नी हैं। उनका सवा सौ करोड़ स्विस बैंक की एक शाखा में है। संदीप टंडन और अनु टंडन की कंपनी मोर्टेक सॉफ्टवेयर के 2100 करोड़ वहां जमा हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि कोकिला धीरू भाई अंबानी का अकाउंट है, लेकिन उसमें दिसंबर में पैसे नहीं थे। केजरीवाल ने खुलासा किया कि जेट एयरवेज के नरेश कुमार गोयल के 80 करोड़ रुपये, डाबर के तीन लोगों के 25 करोड़ रुपये स्विस बैंकों में हैं।
अरविंद केजरीवाल ने तत्‍कालीन वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी का नाम लेते हुए कहा कि वो भले ही आज राष्‍ट्रपति बन गये हैं लकिन उन्‍हें यह जवाब देना चाहिए कि वर्ष 2006 में जब उन्‍हें स्विस बैंक अकाउंट के बारे में जानकारियां मिली थी तो उन्‍होंने यह कैसे तय कर लिया था कि किस पर इंकम टैक्‍स के छापे मारे जायेंगे और किस पर नहीं। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि डाबर, बिड़ला और अंबानी पर छापे क्यों नहीं मारे गए। केजरीवाल ने कहा कि एचएसबीसी बैंक भारत में मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त है और उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

मनमोहन सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सरकार देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है। एचएसबीसी बैंक देश में हवाला करोबार को बढ़ावा दे रहा है, यानी देश में आतंकवाद के लिए भी हवाला के जरिये यह बैंक आसानी से पैसा पहुंचा सकता है। केजरीवाल ने मांग की कि एचएसबीसी के सबसे बड़े अफसर को गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि जिस तरह के ऑपरेशन वे भारत में चला रहे हैं, उससे देश के लिए खतरा पैदा हो रहा है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। एचएसबीसी बैंक के सारे ऑपरेशन भारत में बंद किए जाएं। स्विस बैंक में खाता रखने वाले 700 लोगों पर रेड की जाए और अगर इन पर केस बनता है तो गिरफ्तार किया जाए। केजरीवाल ने कहा, मैं एचएसबीसी में नौकरी करने वाले 32 हजार लोगों से निवेदन करता हूं कि अगर वह भारतीयों के खातों की जानकारी नहीं देता, तो वे तुरंत नौकरी छोड़ दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+