बेंगलूरु में बर्जर पेंट फैक्‍ट्री में भीषण आग

Fire
बेंगलूरु। बेंगलूरु के बोमनहल्‍ली इलाके में स्थित एक पेंट फैक्‍ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई है। पेंट में ज्‍वलंतशील पदार्थ होने की वजह से आग के गोले आसमान में उछाल खाते दिखाई दे रहे हैं। आस-पास के इलाकों को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। सकरे रास्‍तों पर स्थित इस फैक्‍ट्री के आस-पास कई कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्रियां भी हैं। लिहाजा फायर ब्रिगेड का मुख्‍य लक्ष्‍य आग को फैलने से बचाना भी है।

आग सुबह 10:30 बजे लगी, जब फैक्‍ट्री के खुलने का समय हुआ। सभी वर्कर्स पहुंचे ही थे कि अचानक गोदाम की ओर से चीख-पुकार सुनाई देने लगी। देखते ही देखते फैक्‍ट्री के सभी कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। यह फैक्‍ट्री बर्जर पेंट की है।

आग बुझाने के लिये मौके पर 30 अग्निशम वाहन पहुंच चुके हैं। लेकिन ढाई घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक चूंकि गोदाम में पेंट रखा है और उसमें ज्‍वलंतशील पदार्थ होता है। लिहाजा जब तक पूरा पेंट जल नहीं जायेगा, तब तक आग का बुझना मुश्किल है। लिहाजा यह कोशिश की जा रही है कि आग आस-पास के मकानों व फैक्ट्रियों में नहीं फैले। आस-पास की सभी फैक्ट्रियां खाली करा ली गई हैं।

हम आप आपको बता दें कि इस इलाके में पीटर इंग्‍लैंड से लेकर कई बड़े ब्रांडेड कपड़े बनाने की फैक्ट्रियां हैं। इस इलाके में 25 हजार से ज्‍यादा कर्मचारी फैक्ट्रियों में काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+