ग्वाटेमाला में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 48 की मौत

यह भूकंप जीएमटी समयानुसार 16:35 बजे आया। इसका केंद्र पैसिफिक महासमुद्र में चैमपेरिको से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अमेरिकी भूगर्भ विभाग के मुताबिक भूकंप के हलके झटके अभी जारी हैं।
जैसे ही यह भूकंप आया, वैसे ही लोग सड़कों की तरफ भागने लगे। कार्यालयों को खाली कराया जाने लगा। यही नहीं 73 हजार से ज्यादा मकान खाली कराये गये। पूरे शहर की बिजली काट दी गई। राहत कार्य के लिये कई पड़ोसी शहरों से 2000 टीमें भेजी गई हैं। इस भूकंप के कारण कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। हालांकि सुनामी की चेतावनी जैसी कोई बात सरकार ने नहीं कही है।
मेक्सिको सिटी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। यहां पर तीव्रता 7.3 आंकी गई। समय रहते स्कूल, कॉलेज, कार्यालय खाली करा लिये गये, जिस वजह से किसी की मौत की खबर फिलहाल नहीं है। 4 फरवरी 1976 के बाद से अब तक का यह सबसे तीव्र भूकंप है। उस भूकंप में 23 हजार लोगों की मौत हुई थी और करोड़ों बेघर हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications
