अमेठी में सोनिया, राहुल, प्रियंका, विरोध की आशंका

लोकल इंटेलीजेंस के एक अधिकारी ने वनइंडिया से फोन पर बातचीत में बताया कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कुछ कार्यकर्ता अमेठी में सोनिया-राहुल के काफिले को रोकने के प्रयास कर सकते हैं। हालांकि इस सूचना के बाद पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किये हैं। विरोध का कारण प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ डीएलएफ मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होना है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कई बड़े खुलासे किये थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उनमें से एक भी मामले पर त्वरित कार्रवाई नहीं की।
खैर अमेठी के इस दौरे पर राहुल गांधी शहर के विकास कार्यों का जायज़ा लेंगे, लोगों से मिलेंगे और कार्यकर्ताओं से खास मुलाकात करेंगे। प्रियंका वाड्रा उनके साथ इसलिये आयी हैं, क्योंकि 2014 के चुनाव में अमेठी में चुनावी प्रचार-प्रसार की बागडोर उन्हीं के हाथ में होगी। लिहाजा रणरीति को शुरू से समझने के लिये वो यहां मौजूद रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
