बेचारे गडकरी का हाल जिन्ना के आडवाणी जैसा: ठाकरे

जिनके लिए शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने सामना में लिखा है कि बीजेपी अध्यक्ष नीतीन गडकरी की हालत सुख के सब साथी दुख में ना कोए वाली कहावत जैसी हो गयी है। उनका हाल भी भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जैसा हो गया है। जिन पर जब भी मुसीबत आयी तो लोगों ने उनसे किराना कर लिया।
गडकरी पर टिप्पणी ठाकरे ने आरएसएस के संदर्भ में कही है। ठाकरे ने लिखा है कि नीतीन गडकरी के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो आरएसएस के काफी सगे हैं लेकिन जब गडकरी पर मुसीबत आयी तो उसने उनसे किराना कर लिया। यह हालात देखकर मुझे वो समय आ गया जिस समय आडवाणी ने जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष बताया था और संघ के बेहद करीबी माने जाने वाले आडवाणी को संघ ने अपने से अलग कर दिया था।
लेकिन उस समय लालकृष्ण आडवाणी को जिन्ना की प्रशंसा के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन इस बार हालात अलग है और गडकरी का फिलहाल अध्यक्ष पद बरकरार है, हां यह बात और है कि गडकरी को दोबारा अध्यक्ष पद मिलेगा या नहीं यह अभी तय नहीं हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी की ओर से नीतीन गडकरी को क्लीन चिट दे दी गयी है। गडकरी ने भोपाल के एक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद और दाऊद इब्राहिम के बौद्धिक स्तर को समान बताया था। हालांकि बवाल मचने के बाद गडकरी ने इस मुद्दे पर खेद जताया था।












Click it and Unblock the Notifications