अब कांग्रेस ने गिराया अपना स्तर, मोदी को बंदर कहा

मोढवाडिया ने एक चुनावी सभा के दौरान नरेंद्र मोदी की तुलना बंदर से करते हुए कहा कि यह बंदर पेड़ पर बैठकर शेर को चुनौती दे रहा है। उसे पता नहीं है कि बंदर कभी शेर नहीं बन सकता। जूनागढ़ की सभा में यह बात सुनकर वहां बैठे लोग भी स्तब्ध रह गये। लेकिन हां पार्टी कार्यकर्ता वाह-वाही करते हुए उनकी हां में हां मिलाते रहे।
सच पूछिए तो यह भी चाटुकारिता का एक उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी में चाटुकारिता की सीमाएं कई बार पार हो चुकी हैं। यहां पर मोढवाडिया मनमोहन को शेर कहकर शायद सोनिया गांधी का दिल जीतना चाहते हैं। इससे पहले भोपाल में कांतिलाल भूरिया ने सोनिया गांधी को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया था। यही नहीं निवर्तमान कानून मंत्री व वर्तमान विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने तो यहां तक कह दिया था कि वो सोनिया गांधी के लिये जान दे सकते हैं।
वैसे इसमें कोई शक नहीं कि कीचड़ उछालने वाली राजनीति के कारण ही भारत अमेरिका से काफी पीछे है। वहां चुनाव में मुद्दों पर बहस होती है, यहां एक दूसरे पर छींटाकशी की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
