इंडिगो फ्लाइट में महिला से छेड़-छाड़, हिरासत में आरोपी

आईबीएन सेवन की खबर की मुताबिक छेड़-छाड़ के आरोप में पकड़े गये यात्री का नाम मोहम्मद शेख है। जिसने अपने साथी महिला यात्रियों के साथ छेड़-छाड़ की है। उसे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछ-ताछ कर रही है।
चैनल के मुताबिक मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6ई196 में एक लड़की ने एयर होस्टेस से शिकायत की आगे बैठा यात्री मोहम्मद शेख बार-बार उसकी तरफ अजीब नजरों से देख रहा है जिस पर एयर होस्टेस ने मोहम्मद शेख से पूछ-ताछ की तो वो झगड़े पर उतर आया और लड़ाई करने लगा और देखते ही देखते फ्लाइट में तमाशा खड़ा हो गया।
एयरहोस्टोस और क्रू मेंबर ने घटना की जानकारी पायलट को दी जैसे ही विमान दिल्ली में उतरा मोहम्मद शेख को दिल्ली पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। छेड़-छाड़ के साथ ही मोहम्मद शेख पर क्रू मेंबर के साथ लड़ाई झगड़े का भी आरोप लगा है।


Click it and Unblock the Notifications
