भाजपा पर प्रतिबन्ध लगाये चुनाव आयोग: बेनी वर्मा

बेनी वर्मा ने कहा कि सत्ता के लिए भाजपा ने ऐसे कृत्य किये जो देश विरोधी थे। हिन्दुओं की राजनीति करने का दावा करने वाली पार्टी ने हिन्दु-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। उत्तर प्रदेश में बाबरी मजिस्द गिरवाकर भाजपा ने देश भर में हिन्दु-मुस्लिमों के बीच झगड़ा करवा दिया। यही नहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में केवल वोट के लिये ही दंगे करवाकर हजारों बेकुसूर मुसलमानों को मरवा डाला।
आज वह भाजपा के आदर्श बने हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को चाहिये कि ऐसे कृत्य करने वाली पार्टियों पर तुरंत प्रतिबंध लगा दे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा का विश्वास है कि वह जुल्म, आतंक और विध्वंस के जरिये पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी जैसे लोग आखिर किसके आदर्श हो सकते हैं।
बेनी वर्मा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की माफिया डान दाऊद इब्राहीम से कथित तौर पर तुलना किये जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि विध्वंस से पैदा हुए दाऊद, भाजपा और आरएसएस का चरित्र एक जैसा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की तुलना दाऊद इब्राहीम से करने वाला व्यक्ति निकृष्ट मानसिकता वाला ही होगा।
बेनी ने कहा कि हकीकत तो यह है कि विध्वंस से पैदा हुए दाऊद, भाजपा और आरएसएस का चरित्र एक जैसा है। यही कारण है कि गडकरी ने स्वामी विवेकानंद की तुलना दाऊद से कर डाली। उन्होंने कहा ऐसी पार्टी का राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है, इस पर प्रतिबन्ध की आखिरी विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications
