ब्लैंक रेंज से दो छात्राओं को मारी गोली

Student shot dead in Kaithal
कैथल। यहां के एक गांव में दो नकाबपोशों ने दो छात्राओं को गोली मार दी। नजदीकी गांव पीडल में हुई इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि दूसरी घायल हो गई। घायल छात्रा को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जाती है। घटना के बाद पुलिस के ढूल मूल रवैये के कारण गुस्साए लोगों ने कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे करीब छह घंटे तक जाम रखा।

बताया जा रहा है कि घायल छात्रा अमनदीप कौर (18) पुत्री जगदेव सिंह और उसकी सहेली शिखा (14) पुत्री नानक सिंह गांव में ही स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में 12वीं और आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। रोजाना की तरह वे दोनों सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकलीं। जब वे थोड़ी दूर पहुंची तो उन्होंने एक युवक को सड़क किनारे सामने खड़े देखा। युवक ने मुंह व सिर को कपड़े से लपेट रखा था।

जैसे ही वे उसके पास पहुंचीं तो युवक ने शिखा के पेट में पिस्तौल लगा दी और ब्लैंक रेंज से गोली दाग दी। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती, युवक ने उस पर भी गोली चला दी। गोली उसकी बाईं बाजू में लगी। इसके बाद देखते ही देखते युवक मोटरसाइकिल पर दूसरे साथी के साथ बैठकर वहां से भाग गया। वारदात की सूचना मिलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकले और घायल लड़कियों को तुरंत उठाकर अस्पताल ले गए। वहां शिखा को मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, ग्रामीण हमलावरों की तलाश में जुट गए। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के देरी से मौके पर पहुंचने पर कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर छात्रा के शव को रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की कुछ बसों में भी तोडफ़ोड़ की। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने और हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। सुबह से दोपहर तक करीब छह घंटे तक जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+