गुटखे पर प्रतिबंध लगा तो शुरू हुई सुपाड़ी की कालाबाजारी

Black marketing of betel nuts starts in UP
लखनऊ। प्रदेश में गुटखा पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के साथ ही राज्य में सुपारी की कालाबाजारी शुरू हो गयी। व्यापार कर विभाग के अधिकारियों की आंख में धूल छोंककर पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से सुपारी यूपी में लायी जा रही है। उत्तर प्रदेश ट्रेड टैक्स के अधिकारियों ने 10 गोदामों में छापा मारकर करीब 12 करोड़ रुपए की अवैध सुपारी पकड़ी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध से लायी गयी 18 हजार बोरी सुपारी को इन बंद पड़े गोदामों में छिपाकर रखी गयी थी। वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि एक दिन पहले ही पांच करोड़ की अवैध सुपारी पकड़ी थी।

प्रदेश में सुपारी के अवैध करोबार को पकडऩे के लिए व्यापार कर विभाग ने लखनऊ में दस टीमें बनाई हैं जो ऐसे व्यापारियों पर नजर रखती हैं जो सुपारी कारोबार में लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब से सरकार ने गुटखे पर प्रतिबंध की घोषणा की है सुपारी की मांग व खपत काफी बढ़ गयी है। इसका एक कारण यह है कि गुटखे पर प्रतिबंध के बाद गुटखों के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो गयी है हालांकि निर्माताओं ने दाम नहीं बढ़ाए लेकिन जमाखोरों ने गुटखों के दामों को बढ़ा रखा है।

फिलहाल कर चोरी कर अवैध रूप से शहर में लायी जा रही सुपारी की धरपकड़ के लिए व्यापार कर विभाग के अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए है। व्यापारियों के क्रियाकलापों पर निगरानी के लिए बनायी गयी टीमों में प्रशासनिक अधिकारी भी होंगे। फिलहाल सोमवार को ट्रेड टैक्स की टीम के साथ शहर की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर में विभिन्न व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के गोदामों पर छापा मारा।

जिन व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के यहां छापा मारा गया उनमें वर्मा ट्रांसपोर्ट रोडवेज, न्यू बांदा सतना ट्रासंपोर्ट, बीएस ट्रेडिंग कंपनी, गणपति गुड्स कैरियर, जेट रोड कैरियर, इंडो आर्या सेंट्रल प्राइवेट लिमिटेड, तथा जे एस यार्न टेक्सटाइल सहित कई फर्मो के गोदाम शामिल थे। इस बड़ी छापामार कार्रवाई में करीब 12 करोड़ रूपये की 18 हजार बोरी सुपाड़ी पकड़ी गयी जिसमें टैक्स चोरी की गयी थी। इन ट्रांसपोर्टरो ने बहती ट्राजिंट टैक्स से किसी दूसरे प्रांत के लिये बिना टैक्स अदा किये हुये यह सुपाड़ी मंगा कर यहां पर उतार लिया था। इससे ट्रेड टैक्स विभाग को करोड़ो रूपये की टैक्स की चोरी की गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+