दूसरी बार जीत तो गये बराक ओबामा, पर क्‍यूं और कैसे?

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पूरी दुनिया में इस वक्‍त सिर्फ और सिर्फ एक ही व्‍यक्ति की चर्चा हो रही है और वो हैं बराक हुसैन ओबामा। और हो भी क्‍यों ना, उन्‍होंने दूसरी बार अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद का चुनाव जो जीत लिया है। हर तरफ से ओबामा को बधाई संदेश मिल रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर जीत दर्ज करने के बाद बराक ओबामा ने अपने समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने अमेरिका के हर उस नागरिक को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने इस चुनाव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हम सब अमेरिकी एक परिवार हैं। अमेरिका के अभी अच्छे दिन आने बाकी हैं। उन्होंने अपना हर वादा पूरा करने की बात दोहराई। ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल ओबामा और अपने सभी दोस्तों का भी शुक्रिया अदा किया। ये तो रही जीत और उसके बाद की बात मगर सबसे बड़ा सवाल अभी बाकी है जिसपर चर्चा जरुर बनती है। सवाल यह है कि आखिर ओबामा को दूसरा मौका किस बुनियाद पर मिला। तो आई चर्चा करते हैं ओबामा क्‍यूं और कैसे बने दूसरी बार राष्‍ट्रपति-

अमेरिका के दुश्‍मन नंबर 1 ओसामा बिन लादेन का खात्‍मा

ओसामा बिन लादेन जैसे खूंखार आतंकवादी और अमेरिका के दुश्‍मन नंबर 1 के खात्‍मे की स्क्रिप्‍ट राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने जिस तरह लिखी वो निश्चित तौर पर काबिल ए तारीफ थी। हर अमन पसंद देश ने ओबामा के इस साहसी कार्य का सराहना की। ओसामा के मारे जाने के पीछे निश्‍चित तौर पर बराक ओबामा का दृढ़ निश्‍चय ही काम कर रहा था। एक समय में ओबामा की इमेज अमेरिका के लोगों में कम हो रही थी मगर लादेन के खात्‍मे के बाद से अचानक लोगों ने ओबामा को सिर आंखों पर बैठा लिया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो दूसरी बार ओबामा के राष्‍ट्रपति चुने जाने में लादेन की मौत ने एक अहम भूमिका निभाई है।

For Barack Obama, a second chance

सबको एक साथ लेकर चलते में विश्‍वास

बराक ओबामा की छवि हमेशा से सबको एक साथ लेकर चलने वाली नेता की रही है। इस बात की पुष्टि जीत के बाद ओबामा के पहले संबोधन से भी हो जाती है। जीत के बाद अपने संबोधन में ओबामा ने कहा है कि वे सभी पार्टियों को साथ लेकर चलेंगे और चुनावी वादों को पूरा करेंगे। उन्‍होंने कहा कि देशभक्ति ही हमें महान बनाती है। ओबामा ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी मिल-जुलकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे।

अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार का भरोसा

ओबामा की जीत का कारण एक भी यह भी रहा कि उन्‍होंने अमेरिका की गिरती अर्थव्‍यवस्‍था को थामने के लिए ओबामा ने कई नीतिगत फैसले लिए, जिसका बाजार पर सकारात्‍मक असर हुआ। खैर ये बात अलग है कि ओबामा के कुछ फैसले अमेरिका की जनता को रास नहीं आये लेकिन उसके बावजूद भी लोगों ने ओबामा पर अपना भरोसा बरकरार रखा।

थाम लिया सैंडी जैसा भयंकर तूफान

अमेरिका में भयंकर तबाही लाने वाले 'सैंडी' तूफान से नि‍बटने के लिए बराक ओबामा ने तत्‍परता से काम लिया। उन्‍होंने सैंडी से तबाह हुए न्यूजर्सी के तटीय इलाकों का दौरा भी किया था। आपदा से निपटने के उनके तरीके की जनता ने तारीफ की। अब ऐसे में जब ओबामा के साथ इतने कारण हो तो उनका दूसरी बार चुना जाना तय तो था ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+