बेलगाम यूपीए बढ़ाने वाली है रेल का किराया
नई
दिल्ली। ममता बनर्जी ने यूपीए सरकार का साथ क्या छोड़ा केंद्र सरकार बेलगाम सी हो गई। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, हवाई यात्रा के किराये में वृद्धि और फिर जरूरती खाद्य पदार्थों के दाम ऊपर चढ़े। अब बारी है रेल के किराये की। जी हां बेलगाम यूपीए सरकार एक और बोझ जनता पर डालने वाली है। जल्द ही ट्रेनों का किराया बढ़ने वाला है। id="toptextpromo">इस
बात के संकेत रेल मंत्री पवन बंसल ने खुद रायबरेली में पत्रकार वार्ता में दिये। रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री के उद्घाटन समारोह में बंसल ने कहा कि सरकार को न चाहते हुए भी ट्रेनों के किराये में वृद्धि करनी पड़ेगी। क्योंकि बिना किराया बढ़ाये अब ट्रेनों का संचालन मुश्किल हो जायेगा। रेल मंत्री का कहना है कि अगर सुविधायें चाहिये तो उसकी कीमत तो अदा करनी ही होगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दिन
प्रतिदिन रेलवे नई-नई सुविधाएं यात्रियों को दे रही है, जबकि रेल किराये में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। ऐसे में लागत का बोझ विभाग पर कुछ ज्यादा ही पड़ रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि रेल किराये में वृद्धि फिलहाल कैबिनेट की बैठक में लिया जायेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं होगा। रेलमंत्री ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने पर है। इसके लिये वो पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा दुर्घटनाओं को रोकने के लिये फाटकरहित क्रासिंगों पर गेट लगाने व लोगों की तैनाती पर भी विचार चल रहा है।











Click it and Unblock the Notifications