संघ ने लगाई गडकरी को फटकार, एफआईआर भी दर्ज

Nitin Gadkari
नई दिल्‍ली। स्‍वामी विवेकानंद की तुलना दाऊद इब्राहिम से करने पर नितिन गडकरी को राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ ने कड़ी फटकार लगायी है, लेकिन खास बात यह है कि संघ ने गडकरी का साथ नहीं छोड़ा है। यही नहीं गुजरात में गडकरी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

चलिये बात करते हैं पहले संघ की, जिसकी देन गडकरी हैं। वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता राम जेठमलानी के पत्र के बाद संघ के प्रवक्‍ता राम माधव ने संघ की ओर से बयान जारी करते हुए कहा कि गडकरी को लोगों की भावनाओं का खयाल रखते हुए बयान देने चाहिये। इस तरह के बयानों से पार्टी की गरिमा को भी ठेस पहुंचती है।

संघ ने कहा कि स्‍वामी विवेकानंद जैसे लोग, जिन्‍होंने देश को एक दिशा दिखाई उनके बारे में तो ऐसे शब्‍द कतई बर्दाश्‍त करने योग्‍य नहीं हैं। हालांकि संघ ने फिलहाल गडकरी को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद से हटाये जाने पर कोई स्‍पष्‍ट जवाब नहीं दिया है।

4 नवंबर को एक सम्‍मान समारोह में गडकरी ने कहा था कि विवेकानंद और दाऊद इब्राहिम का आईक्‍यू लगभग समान है। फर्क इतना है कि विवेकानंद ने राष्‍ट्र निर्माण में उसे लगाया और दाउद ने क्राइम में।

उधर गुजरात के जामनगर जिले में एक स्‍थानीय अदालत के आदेश पर नितिन गडकरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट एलजी चुडासमा के आदेश पर दर्ज हुआ है। इस पर सुनवाई 9 नवंबर को होगी। यह शिकायत एडवोकेट हर्षद भट्ट ने दर्ज करायी है। हर्षद भट्ट जिला कांग्रेस के प्रवक्‍ता हैं। भट्ट ने गडकरी के खिलाफ धारा 295 और 298 के अंतर्गत मुकदमा चलाये जाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+