गडकरी के फालतू बयान पर मोदी चुप क्यों हैं?

नई दिल्ली। गडकरी का विवादित बयान और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह चुप रह जाये यह भला हो सकता है क्या? दिग्विजय सिंह ने कहा कि गडकरी के इस बयान से शक पैदा होता है कि कहीं गडकरी और दाऊद के बीच में कोई संबंध तो नहीं तभी तो दाऊद के बौद्धिक स्तर पर उनको इतनी जानकारी है। वह अब दाऊद इब्राहिम यात्रा क्यों नही निकालते हैं।

दिग्गी ने सवाल खड़े किये हैं गडकरी के इस बयान पर आरएसएस, मोदी और सिविल सोसायटी चुप क्यों हैं? वैसे तो मोदी बड़ा देश के रक्षक बनते हैं लेकिन अभी उनकी जुबान बंद क्यों हैं?गडकरी के बयान पर राजनीति गर्मा गयी है लेकिन इस बाबत भाजपा की ओर से कोई बयान नहीं आया है ।

गौरतलब है कि भोपाल के एक स्थानीय पत्रिका ओजस्विनी के राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि अगर माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और संत विवेकानंद का आईक्यू टेस्ट कराया जाता तो दोनों का बौद्धिक स्तर एक ही पाया जाता लेकिन जहां दाऊद ने अपनी बुद्दि को आतंक और गुनाह के लिए प्रयोग किया तो वहीं स्वामी ने अपनी बुद्धि से समाज और देश को एक नयी गति दी।

गडकरी के इस बयान पर चौतरफा वार हो रहे हैं। गडकरी को अपने इस बयान के लिए माफी मांगने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+