अब बिना आइडी प्रूफ के भी खुलेगा बैंक में खाता

अब बैंकों ने भी इन औपचारिकताओं को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। बैंक अधिकारियों की बैठक में गरीब परिवारों के लिए खाता खुलवाए जाने के दौरान आने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई। इसके बाद ही सामने आया कि गरीब परिवारों के पास आइडी संबंधित प्रूफ नहीं होता। इसी वजह से इनके खाते नहीं खुल पाते। फैसला लिया गया कि शहर में पार्षद द्वारा उसे स्थानीय निवासी बताए जाने एवं उसकी पहचान की पुष्टि किए जाने के साथ ही उसका खाता खोल दिया जाएगा। बैंक के इस निर्णय से गरीब परिवारों के घर-घर पहुंच कर खाते खोलने में मदद मिलेगी। बैंक प्रबंधन, स्वयंसेवी संस्था जिंदगी व पार्षद को साथ लेकर अलग-अलग वार्ड में खाते खोलने का अभियान चलाएगा और इस अभियान के दौरान एमसी मौके पर पहचान संबंधित जानकारी लिखकर बैंक को दे सकता है। इस अभियान के कारण अब किसी को खाता खुलवाने के लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications