रिलायंस के साथ हुए केजी बेसिन कॉन्‍ट्रैक्‍ट की जांच करेगा कैग

CAG will audit RIL performance
नई दिल्‍ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) द्वारा जांच के लिए ऐतराज जताए जाने पर कॉम्प्ट्रोलर ऐंड जनरल ऑडिटर (कैग) ने कहा है कि आरआईएल और सरकार के बीच हुए केजी बेसिन गैस कॉन्‍ट्रेक्‍ट के दस्‍तावेजों की जानकारी करने का उसे पूरा अधिकार है। गौरतलब है‍ कि आरआईएल और कैग के बीच इस सम्‍बन्‍ध में होने वाली मीटिंग को पेट्रोलियम मिनिस्‍ट्री द्वारा रद्द कर दिया गया था।

अपने आदेश पत्र को जारी करते हुए ऑडिटर ने कहा है कि कैग ऐक्‍ट 1971 (ड्यूटीज, पावर ऐंड कंडिशंस ऑफ सर्विस) के अंतर्गत कैग के पास जांच करने का पूरा अधिकार है और इसके लिए वह किसी भी नियम की अनदेखी कर सकता है।

यह बयान कैग ने रिलायंस के उस बयान के जवाब में दिया है जिसमें रिलायंस ने कहा था कि कैग को केजी बेसिन के सबसे बड़े ब्‍लॉक डी6 फील्‍ड पर हुए खर्च को जानने का कोई अधिकार नहीं है। आरआईएल ने कहा है कि सरकार के साथ हुए कॉन्‍ट्रैक्‍ट के मुताबिक कैग को उसकी परफार्मेंस ऑडिट करने का अधिकार नहीं है।

यह जांच कंपनी पर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोपों के अन्‍तर्गत की जा रही है जिसमें यह कहा गया कि कंपनी ने निर्धारित क्षमता से कम का उत्‍पादन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+