सत्ता लोभी हो सकते हैं केजरीवाल: अन्ना हजारे

Arvind Kejriwal, Anna Hazare
नई दिल्ली। एक बार फिर से अन्ना हजारे की बातें इशारा करती हैं कि उनके कभी बेहद करीबी रहे अरविंद केजरीवाल को सत्ता लोभ हो गया है।

एक टीवी न्यूज चैनल पर बात करते हुए अन्ना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को हो सकता है कि सत्ता का लालच हो गया हो लेकिन मैं कह सकता हूं कि उन्हें पैसे का लालच नहीं हैं जितनी फिक्र उन्हें देश की है उतनी तो उन्हें अपनी पत्नी और घर की नहीं हैं।

वो देश के लिए बड़े से बड़ा त्याग भी कर सकते हैं लेकिन उन्हें पैसे का लालच नहीं है। लेकिन अब वो राजनीति में उतर गये हैं ऐेसे में हो सकता है कि उनके अंदर किसी और चीज का सुख लेने की भावना जागृत हो गयी हो? लेकिन अन्ना ने यह जरूर कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अगर अरविंद केजरीवाल जीत गये तो वो मंत्री बनेंगे।

गौरतलब है इससे पहले अन्ना ने कहा था कि उनकी और केजरीवाल की लड़ाई एक ही मुद्दे के लिए हैं लेकिन तरीका अलग हैं उन्हें राजनीति में उतर कर काम करना था औऱ उन्हे राजनीति से दूर रहकर इसलिए दोनों अलग हुए हैं लेकिन इस बार के अन्ना का बयान इशारा करता है कि उन्हें भी कहीं ना कहीं केजरीवाल का रवैया पसंद नहीं आ रहा है। फिलहाल तो केजरीवाल अपना काम कर रहे हैं और खुलासों पर खुलासे कर रहे हैं अब उनकी बात का असर कितने लोगों पर हो रहा है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+