मोदी ने औरतों का अपमान किया है: कांग्रेस
अहमदाबाद। नरेन्द्र मोदी और शशि थरूर के बीच में अब कांग्रेस कूद पड़ी है। कांग्रेस ने कहा कि गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने औरतों का अपमान किया है इसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगने चाहिए। इस तरह से सार्वजनिक मंच से किसी की भी पत्नी के लिए इस तरह की बातें करना उन्हें शोभा नहीं देता इसके लिए उन्हें तुरंत जनता और कांग्रेस से माफी मांगनी चाहिए।
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन ने कहा है कि मोदी ने देश की सारी औरतों का अपमान किया है इसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
गौरतलब है कि मंडी में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड' क़रार दिया था जिसपर पलटवार करते हुए शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा था कि मोदी जी मेरी पत्नी 50 करोड़ नहीं बल्कि अनमोल है लेकिन आप को यह समझ में नहीं आयेगा क्योंकि आप किसी के प्यार के लायक नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications