PMCH में अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिले प्रिंसिपल, फोन भी नहीं उठाया, अब नपेंगे!

Bihar Nishant Kumar PMCH Inspection: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार औचक निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे और समीक्षा बैठक के दौरान PMCH के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद नहीं मिले।

इतना ही नहीं, उन्हें फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब भी नहीं मिला। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

bihar-health-minister-nishant-kumar-pmch-inspection

नए रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन करने पहुंचे थे मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को PMCH में नए रेडियोलॉजी विभाग के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें भी कीं। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए तथा समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

रिव्यू मीटिंग से गायब रहे प्रिंसिपल, फोन किया तो नहीं मिला जवाब

अस्पताल का चक्कर लगाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रशासनिक ब्लॉक में एक हाईलेवल रिव्यू मीटिंग बुलाई। इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, PMCH के अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। लेकिन जब बैठक शुरू हुई, तो मुख्य कुर्सी से PMCH के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह गायब थे।

जब स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी का कारण पूछा, तो कोई भी अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने प्रिंसिपल के मोबाइल नंबर पर फोन लगाया, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला और कॉल का जवाब नहीं दिया गया।

ऑन-ड्यूटी प्रिंसिपल के गायब होने पर भड़के निशांत कुमार, कहा-'होगी सख्त कार्रवाई'

प्रिंसिपल के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देखकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पारा चढ़ गया। जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंसिपल न सिर्फ ड्यूटी से नदारद थे, बल्कि उन्होंने नियमों के मुताबिक अपने पद का चार्ज (प्रभार) भी किसी दूसरे डॉक्टर या अधिकारी को नहीं सौंपा था।

मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा-"यह बेहद गंभीर विषय है। एक इतने बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल बिना किसी को चार्ज सौंपे और बिना किसी सूचना के गायब हैं। अस्पताल में कई तरह की गड़बड़ियां और खामियां पाई गई हैं। इस तरह की अनुशासनहीनता और लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रिंसिपल के खिलाफ अब सख्त कानूनी और विभागीय ऐक्शन लिया जाएगा।"

अस्पताल में भी मिलीं कई खामियां

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने माना कि PMCH में कई सुधार हुए हैं और कुछ सुविधाएं निजी अस्पतालों की तरह विकसित होती दिख रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कई कमियां भी सामने आई हैं। मंत्री ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अस्पताल में मिली खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+