हिमाचल में सोनिया का पलटवार, कहा झूठे वादे करती है भाजपा

शिमला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने संप्रग सरकार की पीठ थपथपाई वहीं एफडीआई पर भी जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए ही केंद्र सरकार ने रिटेल में एफडीआई का फैसला लिया है। इससे किसानों को अपना माल बेचने में परेशानी कम होगी और उनका मुनाफा भी बढ़ेगा। सोनिया ने हिमाचल की जनता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील की और कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की तरफ से भेजे गये पैसों का कोई उपयोग नहीं किया।
उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रश्न किया कि विकास के नाम केंद्र से जो पैसे दिये गये थे वो कहां खर्च किये गये। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने राज्य सरकार पर इशारों ही इशारों में घोटालों का भी आरोप लगा दिया। सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गला फाड़ कर चिल्लाती रहती है और खुद ही गले तक भ्रष्टाचार में डूबी है। सोनिया ने कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार से नहीं कांग्रेस से नफरत है। विकास के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि विकास की राह में आज हिमाचल बहुत पीछे छूट गया है। जो विकास कार्य यहां पर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के दौरान हुए थे उसके आगे राज्य ने विकास ही नहीं किया है। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में 4 नवंबर को विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे, जिनकी 20 दिसंबर को गिनती की जाएगी।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications