शीतकालीन के बाद यूपीए सरकार गिर जायेगी: शरद यादव

Sharad Yadav
नई दिल्ली। देश के पीएम मनमोहन सिंह ने एक बार फिर से अपने कैबिनेट का चेहरा बदला है और विश्वास दिलाया है कि इस बार की सेना बेहतर परिणाम लेकर आयेगी लेकिन जहां कांग्रेस खेमा इस बात पर जश्न बनाने के मूड में हैं वहीं विरोधी दलों ने इस बात पर जमकर मनमोहन सिंह की खिंचाई की है।

जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने पीएम साहब की सेना को कुछ खास ना कहते हुए ऐलान कर दिया कि इस बार का शीतकालीन सत्र यूपीए का आखिरी सत्र होगा क्योंकि देश अब मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ चुका है।

सरकार की तानाशाही से परेशान जनता ही नहीं यूपीए के सहयोगी दल भी है इसलिए देश में वक्त से पहले चुनाव होने जा रहे हैं, बस शीतकालीन सत्र का इंतजार कीजिये। शरद यादव ने कहा कि अगर यूपीए गिरने वाली होगी तो वो जरूर धक्का देने आयेंगे।

जबकि आपको बता दें रविवार को अपने नये कैबिनेट के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार के सिपाही पहले से अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा, उन्हें नहीं लगता कि 2014 से पहले आम चुनाव होंगे लेकिन इस बात का इशारा जरूर किया की आने वाले दिन सरकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+