इंडिया गॉट टेलेंट के फाइनल में पहुंचे सिरसा के हौनहार

Atrotic BOY'S team in India's Got Talent
सिरसा। मुफि‍लसी में रहकर भी अपनी मंजिल को पाना कोई इन नौ होनहारों से सीखे। कुछ कर गुजरने की चाहत लिए कुछ होनहार नौजवान ऐसे भी थे जो फटे जूते पहनकर मुंबई आए। कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम इंडिया गॉट टेलेंट में एरोबेटिक्स टेलेंट के माध्यम से पूरे देशवासियों को अचंभित करने वाले सिरसा के नौ प्रतिभावान बच्चों पर आज हर कोई गर्व कर रहा है। परिजनों ने बताया कि आने वाली 3 व 4 नवम्बर को कलर्स टीवी पर उनके बच्चों का कार्यक्रम प्रसारित होगा।

उन्होंनें बताया कि फाइनल कार्यक्रम के प्रसारण के बाद बच्चों को विजेता घोषित करने के लिए पूरे देश से मैसेज भेजे जाने है। जो एसीआर 56882 पर भेजे जाएंगे। वे पूरे प्रदेशवासियों से अपील कर रहे हैं कि उनके बच्चों को फाइनल में अधिक से अधिक मैसेज भेज कर जितवाएं। आज स्थानीय हिसार रोड स्थित विधायक गोपाल कांडा के कैंप कार्यालय में पहुंचे। चत्तरगढपट्टी निवासी प्रतिभावान बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों ने एक्रोबेटिक्स में करतब दिखलाते हुए कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इंडिया गॉट टेलेंट में अपनी प्रतिभा के बल पर फाइनल में जगह बना ली है।

उन्होंने बताया कि बच्चों की सफलता में हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एवं श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि बच्चों को मुंबई तक जाने का किराया गोबिंद कांडा ने वहन किया तथा हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। इस अवसर पर कैंप कार्यालय में उपस्थित लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि सिरसा के प्रतिभावान बच्चे फाइनल जीतकर सिरसा का नाम पूरे देश में रोशन करें। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, सूरत सैनी, गुरदयाल सैनी, तरसेम गोयल, जय सिंह कुंसुंभी, शंकर वाल्मीकि, जयचंद कुकणा, वकील चंद इन्सां, भूप सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+