भ्रटाचारियों को मनमोहन सिंह ने दिया ईनाम: केजरीवाल
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री परिषद में रविवार को हुए फेरबदल पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस फेरबदल ने सरकार को बेनकाब कर दिया है क्योंकि भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों को संरक्षण देने के साथ-साथ उन्हें पुरस्कृत किया गया है। केजरीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, 'इस फेरबदल ने सरकार की पोल खोल दी है. भ्रष्टाचारियों को न सिर्फ संरक्षण दिया गया है बल्कि उन्हें पुरस्कृत तक किया गया है।' id="toptextpromo">उन्होंने
कहा कि यह फेरबदल म्यूजिकल चेयर की तरह है और इससे देश को कोई लाभ नहीं होने वाला है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सलमान खुर्शीद कानून मंत्री थे और उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया है। क्या इसका मतलब यह है कि वह कानून मंत्री के रूप में असफल रहे हैं या फिर उन्होंने बतौर कानून मंत्री इतना अच्छा काम किया है कि उन्हें विदेश मंत्री बना दिया गया। देश को इससे लाभ नहीं होने वाला है।' id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रविवार
को हुए फेरबदल में खुर्शीद को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री परिषद में युवा चेहरों को शामिल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने जवाब दिया, 'युवा चेहरों ने अभी तक कुछ करके नहीं दिखाया है।' ज्ञात हो कि आईएसी ने पिछले दिनों खुर्शीद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।











Click it and Unblock the Notifications