फैजाबाद में सांप्रदायिक फसाद, पथराव व आगजनी के बाद कर्फ्यू

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चौक में दो बार लाठीचार्ज करना पडा। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया वही इस मामले में आईजी कानून व्यवस्था ने बताया कि बवाल के मद्देनजर सभी जिलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। और फिलहाल वहा के हलात नियत्रंण में है। यहा के सभी स्कूलो को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के डीजीपी एसी शर्मा मौके पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजाबाद में विसर्जन यात्रा के दौरान चौक में हुए टकराव ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों से आगजनी व तोड़फोड़ की गई। इसमें दर्जनों बाइक तहस-नहस हुई और एक दर्जन दुकानें राख हो गई। नगर में जगह-जगह नारेबाजी और पथराव का दौर देर तक चला।
दरअसल, विसर्जन यात्रा गुप्तारघाट जा रही थी। सायं चार बजे चौक क्षेत्र के मां हठ्ठी महरानी मंदिर के पास समुदाय विशेष के लोगों ने शोभायात्रा देखने आई महिलाओं से अभद्रता की। विरोध पर कहासुनी और मारपीट होने लगी। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। कई पत्थर मूर्तियों पर भी लगे। इसको लेकर दोनों समुदायों में टकराव के बाद भगदड़ मच गई। घटना को लेकर पूरे शहर में तल्खी बढ़ी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। चौराहे-चौराहे पर नारेबाजी व पथराव होने लगा। पुलिस व पीएसी की टुकडियां मुख्य मार्गो पर लोगों को भगाकर स्थिति नियंत्रित करने में लगी रहीं। हालात को देखते अर्द्धसैनिक बल की गश्त बढ़ा दी गई। चौक क्षेत्र में पुलिस की बाइक जलाई तो नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस जिप्सी तोड़ दी गई। पथराव में दरोगा का सिर भी फटा। रुदौली में विसर्जन यात्रा के दौरान अलुहाना गांव के पास अबीर गुलाल उड़ाने को लेकर कहासुनी में पुलिस बाइक फूंकी गई। पथराव में सीओ अनिल कुमार को चोट आई।
यहां विसर्जन यात्रा पीएसी आने के बाद शुरू हो सकी। विरोध में भेलसर के पास लोगों ने चार घंटा राजमार्ग रोका। भदरसा में विसर्जन यात्रा के दौरान अबीर गुलाल उड़ाने पर कहासुनी के बाद दर्जनों दुकानें फूंक दी गईं। कुछ अराजकतत्वों ने भोला कसौधन पर चाकू से वार कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरोध में भरतकुंड के पास रोडवेज बस व दमकल वाहन जलाया गया। यहां भी विसर्जन यात्रा रोक दी गई है। वही प्रदेश के बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला के भटुआमऊ मार्ग से सुबह दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस को समुदाय विशेष के लोगों के रोके जाने पर भड़के लोगों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। डीएम व एसपी ने मामला सुलझाने की कोशिश की तो दोनों पक्ष के लोग भड़क गए और एक-दूसरे पर पथराव किया। आईजी कानून व्यवस्था ने बताया कि बवाल के मद्देनजर सभी जिलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications