फैजाबाद दंगा: अखिलेश की चेतावनी, नहीं बख्शे जायेंगे उपद्रवी

उन्होंने कहा कि फैजाबाद में जिन लोगों की दुकानें आदि आगजनी का शिकार हो गईं हैं, उनको उचित मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और शांति स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। प्रदेश सरकार किसी भी कीमत पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने नहीं देगी। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान संवेदनशील जिलों में शामिल फैजाबाद नगर, बारांबकी और गोरखपुर जिलों में हुए बवाल में पुलिस कर्मियों समेत करीब नौ लोग घायल हो गए।
इस दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की। बड़ी संख्या में सरकारी और गैर सरकारी वाहनों को तोड़ा और दर्जनों दुकानें फूंक दीं। तनाव के मद्देनजर फैजाबाद जिला प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए और फैजाबाद नगर के मंदिरों के कपाट नहीं खुले। नगर में बुधवार रात से ही व्याप्त तनाव को देखते हुए स्कूल, कॉलेज बंद कर दिये गए हैं। हालांकि अयोध्या में स्थिति सामान्य है और वहां मदिरों में पारम्परिक ढंग से पूजा अर्चना चल रही है। नगर में पुलिस गश्त बढा दी गई है। आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 का कडाई से पालन किया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चौक में दो बार लाठीचार्ज करना पडा। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया वही इस मामले में आईजी कानून व्यवस्था ने बताया कि बवाल के मद्देनजर सभी जिलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। और फिलहाल वहा के हलात नियत्रंण में है।












Click it and Unblock the Notifications