ओबामा को फिर से राष्‍ट्रपति बनने की उम्‍मीद

barackobama
वाशिंगटन। 6 नवंबर को अमेरिका में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में विजेता का अंदाजा लगाना अब और भी कठिन हो गया है। चैनलों द्वारा किये गये अलग-अलग सर्वे में कहीं वर्तमान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा तो कहीं मिट रोमनी के विजेता बनने के कयास लगाये जा रहे हैं। हालांकि पहली बहस में पिछड़ने के बाद ओबामा ने बाकी दो बहस में अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त हासिल की हैं लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार उनका दोबारा व्‍हाइट हाउस में आना आसान नहीं होगा।

एक समाचार वेबसाइट 'पॉलिटिको' के अनुसार, इस बार का राष्‍ट्रपति चुनाव 2008 के चुनाव से मुश्किल होगा।

एक तरफ जहां ओबामा के समर्थकों ने प्रचार के लिये 4 करोड़ चालीस लाख लोगों से को फोन करने और 38 लाख लोगों के घर जाने का दावा किया है वहीं रोमनी के समर्थकों ने 4 करोड़ 50 लाख लोगों से समर्थन की उम्‍मीद जतायी है।

'टाइम' पत्रिका के बुधवार का जारी हुए सर्वे के अनुसार ओहयों प्रांत में 49 फीसदी लोगों ने ओबामा का और 44 फीसदी लोगों ने रोमनी का समर्थन किया है।

विश्‍लेषकों ने भी इसे अब तक का सबसे प्रतिस्‍पर्द्धी राष्‍ट्रपति चुनाव बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+