बैकफुट पर वीरभद्र सिंह, मीडिया से मांगी माफी
शिमला। हंगामा मचने के बाद हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने अभद्र बयान के लिए मीडिया से माफी मांग ली है। तो वहीं कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह की इस हरकत को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। शिमला में वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें खेद है अगर उनकी इस हरकत से किसी को भी कष्ट हुआ हो।

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के सनसनीखेज आरोप लगे हैं जिसके बारे में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो वो बुरी तरह से झल्ला गये उन्होंने पत्रकारों को धमकी देते हुए कहा कि ज्यादा चबड़-चबड़ किया तो कैमरा तोड़ दूंगा।
मालूम हो कि भाजपा ने वीरभद्र सिंह पर भूमि घोटाला और आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है। हिमाचल प्रदेश में ही विधानसभा चुनाव होने जा रहा है और वीरभद्र सिंह की यह हरकत कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications