गडकरी के बचाव में उतरे आडवाणी-स्वराज

तो वहीं नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने भी कहा कि पूरी पार्टी में नीतीन गडकरी को लेकर कोई दो राय नहीं है, सब उनके साथ हैं। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नीतीन गडकरी से संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी सफाई मांगी है। उन्होंने गडकरी को नागपुर बुलाया था हालंकि मीटिंग के बाद भागवत ने कहा कि गडकरी पर अंतिम फैसला भाजपा करेगी ना कि संघ। गडकरी को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाये या नहीं इस बारे में पार्टी आलाकमान सोचेंगे।
गौरतलब है कि गडकरी के ऊपर अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र में किसानों की जबरदस्ती 165 करो़ड़ रूपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है हालांकि गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों को चवन्नी छाप कहकर बेबुनियाद बताया है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के नये खुलासे में कहा गया है कि गडकरी के सारे फंड और कंपनी उनके मुनीम और ड्राईवरों के नाम पर है जिससे की साफ है कि दाल में जरूर कुछ काला है।
इसी बात पर नाराज होकर वरिष्ठ भाजपा सांसद और देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी ने गडकरी के तुंरत इस्तीफे की मांग की है। जेठमलानी का कहना है कि अगर गडकरी पार्टी अध्यक्ष बने रहते हैं तो इससे पा्र्टी को काफी नुकसान होगा और जनता को गलत संदेश जायेगा। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि गडकरी को लेकर भाजपा में दो फाड़ हो गयी है।












Click it and Unblock the Notifications