किंगफिशर की हड़ताल खत्म,कर्मचारी काम पर लौटे

लेकिन अब कंपनी और कर्मचारियों के मतभेद समाप्त हो गये हैं। कंपनी ने कहा है कि मार्च से लेकर तीन महीने का वेतन दिवाली से पहले दे दिया जायेगा। बाकी वेतन कंपनी की आर्थिक हालात सुधरते ही दिया जायेगा।
उड़ाने शुरू होने में लग सकता है वक्त
कंपनी और कर्मचारियों के बीच वेतन सम्बंधी मुद्दे तो सुलझ गये हैं लेकिन फ्लाइंग लाइसेंस रद्द होने से उड़ानों के फिर से शुरू होने में वक्त लग सकता है। यह सर्वज्ञात है कि वेतन विवाद जल्दी हल न होते देख सरकार ने कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications