2जी से भी ज्यादा कोयला घोटाला: अन्ना हजारे
नई दिल्ली। एक बार फिर से अंहिसावदी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठायी है। अन्ना ने कहा कि देश भ्रष्टाचार की वजह से गर्त में जा रहा है। जी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए अन्ना ने कहा कि सरकार ने देश को घोटालों का तोहफा दे दिया है अभी तक तो हम केवल 2जी को ही बड़ा घोटाला कह रहे थे उससे बड़ा तो कोयला घोटाला है जो कोयले से भी ज्यादा काला है इसलिए इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए लेकिन सीबीआई जांच नहीं बल्कि न्यायिक जांच।
अन्ना ने साफ आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले में सरकार के बड़े नाम शामिल हैं इसलिए वो इस घोटाले की जांच नहीं करा रही है। उन्होंने जिंदल और विजय दर्डा जैसे कांग्रेसी नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि इन सबके खिलाफ सह जांच होनी चाहिए और अगर यह दोषी हैं तो इन्हें सजा भ मिलनी चाहिए।
अन्ना ने कहा कि आज राजनेताओं का धर्म केवल पैसा हो गया है और उन्हें पैसा कमाने से ही मतलब है देश कहां जा रहा है इस बात से किसी को कोई भी लेना -देना नहीं हैं। अन्ना ने कहा कि उनकी पूरी नई टीम तैयार है इस बारे में वो अगले महीने की 24 तारीख को विस्तृत जानकारी देंगे।













Click it and Unblock the Notifications