राजनीति के चलते सोने की चिड़िया गिरवी हो गयी: अन्ना हजारे
लोकपाल लाने के लिए और देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए अन्ना फिर से आंदोलन की तैयारी कर रहे है, इसी सिलसिले में वो राविवार को राजधानी दिल्ली में थे ताकि फिर से आंदोलन की नई रणनीति बना पाये । अन्ना ने कहा कि राजनीति यदि हमें सुनहरा भविष्य देती तो कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाले हमारे देश को सोना गिरवी नहीं रखना पड़ता।
गौरतलब है कि केजरीवाल राजनीति में जाने की तैयारी कर रहे हैं जिनके लिए अन्ना ने कहा था कि अरविंद के ही कारण उनका आंदोलन न भटक गया। टीम अन्ना में दो फाड़ हो गयी। अन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनैतिक पार्टी की वकालत नहीं की। यह सब कुछ केजरीवाल के ही कारण हुआ और आंदोलन अपने मुद्दे से भटक गया।
अन्ना ने कहा कि साल 2011 में जब आंदोलन शुरू हुआ था तो पास में कोई भी चुनाव नहीं था इसलिए सरकार उनकी सुन नहीं रही थी लेकिन अब साल 2014 में लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए सरकार बेबस होकर उनकी बात सुनती और लोकपाल बिल बनाती लेकिन अरविंद केजरीवाल के कारण अब ऐसा नहीं हो पायेगा।













Click it and Unblock the Notifications