यूपी के सुल्‍तानपुर में पूर्व विधायक की दबंगई

police
लखनऊ। विधायकी तो चली गयी लेकिन विधायकी का खुमार अभी तक नहीं उतरा। सुल्तानपुर के पूर्व विधायक सोनू के गुर्गों ने पुलिस लाइन के करीब दो सिपाहियों की सड़क पर जमकर पिटाई की। सिपाही ने इसका विरोध किया तथा जब रिवाल्वर निकालनी चाही तो उन्होंने सिपाही की रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। सिपाही ने शोर मचा दिया जिससे हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। सोमवार को पुलिस ने विधायक के पांचों गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि एएसपी अलीगंज अनीस अंसारी के सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही दारा सिंह रविवार की रात अपने साथी के साथ पुलिस लाइन की तरफ जा रहा था। विश्वविद्यालय रोड पर एक टाटा सफारी ने उनकी मोटरसाइकिल का ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान उनका पुलिस वालों से विवाद हो गया।

इसी वक्त टाटा सफारी सवारों ने पहले तो मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर सिपाही दारा सिंह और उसके साथी को बीच-सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। कार सवार दोनों सिपाहियों को जमकर पीटा। सिपाही ने जब बचाव में सरकारी रिवाल्वर निकालनी चाही तो उन्होंने सिपाही की रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। इस बीच सिपाही दारा सिंह ने मदद के लिए शोर मचा दिया।

शोर होते ही टाटा-सफारी गाड़ी में बैठकर गोमतीनगर की तरफ भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के कई अधिकारी मौके पर आ गए। घायल सिपाही दारा सिंह और उसके साथी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही दारा सिंह ने टाटा-सफारी का नम्बर नोट कर लिया था। एक सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी जबकि दूसरे का अभी इलाज चल रहा है।

पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि सफारी विभूतिखण्ड स्थित एक अपार्टमेंट के पास खड़ी है जहां पहुंचकर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने अपना नाम दिलीप ङ्क्षसह,अविनाश ङ्क्षसह, संदीप कुमार, सुनील कुमार और सुरेश यादव को बताया। पता चला कि सभी आरोपी सुलतानपुर के पूर्व विधायक सोनू और उसके भाई ब्लाक प्रमुख मोनू के आदमी हैं तथा उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट के कई मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+