रहस्यम परिस्थितियों में क्रिकेटर राजा अली की लाश भोपाल से बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा अली मध्य रेलवे की ओर से रणजी खेलते थे। मैदान पर अच्छी क्रिकेट खेलने वाले राजा की मौत से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। बीती रात जिस जगह से राजा की लाश मिली वहीं पास में उनकी बाइक भी थी। ऐसा भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि संभवतः राजा की मौत बीमारी से हुई हो। बरहाल शव की शिनाख्त राजा के घर वालों ने किया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस इसे आपसी रंजिश मानकर परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications