राष्ट्रपति चुनाव के पहले अंतिम बहस को तैयार रोमनी-ओबामा

तीसरी बहस में दोनों के बीच विदेश नीति पर चर्चा हो सकती है। पहली दो बहस में आउटसोर्सिंग भी एक मुद्दा रहा है। पहली बहस में रोमनी ने अमेरिका के मध्यम वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया। लेकिन इस बहस के बाद आये सर्वेक्षणों में यह साबित हुआ कि पिछले ढाई वर्षों के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है और रोजगारों का सृजन हुआ है। जबकि दूसरी बहस में रोमनी ने ओबामा को लीबिया में हुए हमले में अमेरिकी राजनयिक के मारे जाने का मुद्दा उठाया।
सर्वेक्षणों के अनुसार बराक ओबामा अमेरिकी जनता के लिए अधिक विश्वस्त हैं। अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव 6 नवंबर को होगा। जबकि शपथ ग्रहण समारोह 21 जनवरी को होगा।












Click it and Unblock the Notifications