दिल्‍ली के बाजार में सैफ और करीना की कीमत 4 लाख रुपये

Saifeena up for grabs for Rs.4 lakh at Delhi's goat market
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सैफ अली खान और करीना कपूर शादी में बंधने के बाद अब एक हो गये हैं। ऐसे में इस जोड़ी को सैफीना का नाम दिया गया है। दो दिन पूर्व दोनों के शादी की रिस्‍पेशन पार्टी दिल्‍ली में दी गई। हर कोई दोनो की एक झलक पाने को बेकरार था। मगर इस बीच एक खबर यह है कि अगर सैफीना की जोड़ी आपको पसंद आ गई है तो आप उसे खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। इसके लिये आपको अपने जेब से 4 लाख रुपये खर्च होने होंगे।

अरे...अरे... चौकिए नहीं हम बॉलीवुड के नबाब सैफ अली खान और बेबो करीना कपूर के जोड़ी की नहीं बल्कि यहां बात हो रही है पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद बाजार में बिक रहे उन दो बकरों की जिनका नाम 'सैफ' और 'करीना' रखा गया है। जी हां ईद से ठीक पहले लगने वाली इस बकरा मंडी में 4 लाख रुपये में दो बकरों का जोड़ा बिक रहा है जिसका नाम 'सैफ-करीना' रखा गया है।

दोनों की उम्र दो-दो वर्ष है। दोनों बकरों का वजन 200-200 किलो है और लंबाई 5-5 फुट। मेवाती नसल के दोनों बकरे अकेले-अकेले भी खरीदे जा सकते हैं। इसके लिए एक के लिए 2.5 लाख रुपये की कीमत चुकानी होगी। एक मजे की बात ये भी है कि ये दोनों बकरे नर हैं। बकरों की इस जोड़ी के मालिक इदरिस ने बताया कि सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के बाद हमने इन दोनों बकरों की जोड़ी बेचने का फैसला किया। अगर कोई इनकी जोड़ी खरीदता है तो ये उसके लिए काफी बेहतर सौदा होगा। इदरिस ने बताया कि यूपी के अमरोहा से संबंध रखने वाले इन बकरों को रोजाना एक किलोग्राम से ज्यादा ज्वार, करीब तीन से चार किलोग्राम ताजी हरी घास और तीन लीटर दूध दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+