'वन इंडिया' को 'डिलॉएट टेक्नालॉजी फास्ट 50 अवॉर्ड'

यह अवार्ड कंपनी को पिछले तीन वर्षों में की गयी आर्थिक प्रगति के लिए दिया गया है। इस मौके पर कंपनी के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर बीजी महेश ने कहा कि 'हमने भारतीय भाषाओं में सूचना संप्रेषण के लिए बेहतर प्रयास किये हैं जिसके कारण आज हमें यह पहचान मिली है। लेकिन बाकी अन्य 49 कंपनियों के प्रदर्शन को देखकर हम यह कह सकते हैं कि अभी हमें काफी कुछ हासिल करना है। हमने अभी हॉल ही में गुजराती भाषा में पोर्टल का प्रारम्भ भी किया है।'
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फनीश मूर्थी ने कहा है कि कंपनियों को हमेंशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और इसके लिए साथियों का चुनाव बड़ी सावधानी से करना चाहिए। ग्रेनियम के अलावा अवार्ड जीतने वाली ऑन लाइन (ई कंपनी) कंपनियों में रिचार्जइटनाउ डॉट कॉम, कॉकबस टेक्नालॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, रेडबस, पे प्वाइंट, कैपिटेल्विया ग्लोबल रिसर्च, इंडियाआइडिया डॉट कॉम, वाइल्डनेट टेक्नालॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रीमोनी डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड है।












Click it and Unblock the Notifications