केजरीवाल इतने बड़े इंसान तो नहीं हैं जो पीएम और सोनिया जवाब दें: दिग्विजय
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर उल्टा सीधा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कजरीवाल इतने बड़े इंसान नहीं है कि सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी उनके सवालों का जवाब दें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब देने के लिये तो मैं ही काफी हूं। केजरीवाल जब बोले और जहां बोले मैं खुली बहस करने को तैयार हूं। id="toptextpromo">केजरीवाल
पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो अपना राजनीतिक प्लेटफार्म बनाने के लिये कांग्रेस पर गलत और झूठा आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना में मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला था। केजरीवाल ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खुली चुनौती दी थी और कहा था कि अगर वो चाहें तो मेरे साथ खुली बहस कर सकते हैं और अगर मैं गलत साबित हुआ तो दो मीनट के भीतर पीछे हट जाऊंगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मालूम
हो कि रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं दिग्विजय सिंह के हर एक सवाल का जवाब देने को तैयार हूं मगर एक शर्त है। शर्त का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि देश की जनता ने लोकपाल को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल किया, देश की जनता ने रार्बट वाड्रा और डीएलएफ के रिश्तों पर सवाल किया मगर पीएम ने इस बारे में जवाब नहीं दिया। तो मैं दिग्विजय सिंह से कहना चाहूंगा कि वो अपने प्रधानमंत्री और नेताओं से जवाब दिलवा दें तो मैं एक एक सवालों का जवाब दूंगा।











Click it and Unblock the Notifications