आप नोटिस भेजते रहिए मैं मानहानि करता रहूंगा: अरविंद केजरीवाल

अरविंद ने प्राइवेट कंपनियों को सस्ते दामों पर सरकारी सम्पत्ति दिये जाने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री पर सवाल उठाये थे और उन्हें बिजली का दलाल कहा था।
नोटिस में यह कहा गया है कि अरविंद दो दिनों के अन्दर माफी मांगें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस पर केजरीवाल ने कहा है कि शीला दीक्षित हमें चाहे जितने मानहानि के नोटिस भेजें हम उनकी मानहानि करते रहेंगे।
केजरीवाल ने शीला दीक्षित से कुछ सवाल भी किये और कहा कि आपने दो साल पहले बिजली की कीमत 23 फीसदी कम करने के प्रस्ताव को रोका। इसके लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने आपकी सरकार को लताड़ भी लगाई। उन्होने दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आपको यह बताना होगा कि आप आम जनता के साथ है या निजी कंपनियों के साथ हैं












Click it and Unblock the Notifications