जनवरी से 10 नहीं 11 अंकों के हो जायेंगे मोबाइल नबंर

हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका है कि नया नंबर क्या होगा और यह नंबर के आगे जुड़ेगा या फिर पीछे। अधिकारियों ने बताया कि अगले साल मोबाइल नंबर 100 करोड़ की संख्या पार कर जाएगा। इसलिए नंबरों के आगे या पीछे एक अंक जोड़ना ही पड़ेगा तभी नए नंबर जारी किए जा सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे देगी और यह संभवत: जनवरी में लागू हो जाएगा।
अनुमान यह लगाया गया था कि वर्ष 2030 तक देश में 50 करोड़ मोबाइल धारक हो जायेंगे मगर यह आंकड़ा 21 साल पहले यानि कि 2009 में ही पार हो गया था। अभी देश में लगभग 60 करोड़ मोबाइल धारक हैं और वे औसतन एक से ज्यादा नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए हर हाल में सरकार को मोबाइल नंबर 11 अंकों का करना ही पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications