अब केजरीवाल से भिड़े अन्ना के समर्थक

arvind kejriwal
लखनऊ। कल तक एक साथ मंच पर खड़े होकर देश के भ्रष्ष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले अन्ना हजारे व अरविंद केजरीवाल अब अलग हो गए। अन्ना व केजरीवाल के अलग होने के बाद गाजियाबाद में अरविंद केजरीवाल की पत्रकार वार्ता अन्ना समर्थकों ने हंगामा कर दिया। अन्ना समर्थक होने का दावा करने वालों ने न सिर्फ केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि उन्हें मिले चंदे का हिसाब देने को कहा।

अन्ना की सहयोगी इंडिया अगेस्ट करप्शन की पूर्व सदस्य एनी कोहली के नेतृत्व में को केजरीवाल की पत्रकार वार्ता में पहुंचे अन्ना समर्थकों ने टीम केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। हाथों में बैनर लिए अन्ना समर्थकों का कहना था कि केजरीवाल को अन्ना के आंदोलन के दौरान मिले चंदे का हिसाब दें। इस दौरान केजरीवाल और अन्ना के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई।

हंगामा करने वालों का कहना कि वह अन्ना हजारे के समर्थक हैं और उन्होंने प्रशांत भूषण और अंजलि दमानिया के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। एनी कोहली ने केजरीवाल से कहा कि वह अपनी पहचान बताएं,वह राजनेता हैं या क्रांतिकारी। इसके जवाब में केजरीवाल बोले कि हम राजनीतिक क्रांतिकारी हैं। कोहली का कहना था कि केजरीवाल खुद को क्रांतिकारी नहीं कह सकते, क्योंकि वह वोटों की भीख मांग रहे हैं।

इस पर केजरीवाल ने कहा चुनाव लडऩा गलत नहीं है क्योंकि भीमराव अम्बेडकर, लाल बहादुर शास्त्री और सरदार पटेल ने भी चुनाव लड़ा था। अन्ना समर्थकों ने हाथ में बैनर लिए थे जिनमें लिखा था कि अन्ना के आंदोलन के दौरान मिले चंदे का हिसाब दिया जाए। कुछ देर तक केजरीवाल ने सवालों का जवाब दिया, लेकिन इसके बाद वह चुपचाप चले गए। बाद में केजरीवाल का कहना है कि मैंने उन्हें कभी देखा ही नहीं। उन्होंने कहा, मैं पहली बार उनका चेहरा देख रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+