उत्‍तर प्रदेश के महोबा में बनेगा मॉडर्न खजुराहो मंदिर

महोबा। वास्तुशिल्प के अदभुत उदाहरण खजुराहो मन्दिर देखने के लिए अब पर्यटकों को मध्यम प्रदेश नहीं जाना होगा। देशी विदेशी पर्यटकों के लिए अब महोबा में झरोखा नाम से मंदिर बनाए जाएंगे जो खजुराहो मन्दिरों की प्रतिकृति होंगे।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार पर्यटक यहां न सिर्फ चन्देली ऐतिहासिक इमारतों के दर्शन कर सकेंगे बल्कि प्राकृतिक नजारों के बीच बुन्देलखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति का भी लुत्फ ले सकेंगे। पर्यटकों को उसी परिसर में बुन्देली खानपान, साहित्य, कलाकृतियों व लोक जीवन की सांस्कृतिक परम्पराओं के भी दर्शन हो सकेंगे। परियोजना पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के संयुक्त निर्देशन में राज्य सरकार के सहयोग से पूरी होगी।

अधिकारियों का कहना है कि यह प्रस्तावित परियोजना को आगामी छह माह में पूरा कर लिये जाने की संभावना है। बुन्देलखण्ड में पर्यटन से क्षेत्रीय विकास और लोगों को रोजी रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद में जुटी राज्य सरकार के प्रयासों को अब पंख लगने शुरू हुए है। महोबा में पर्यटन विकास से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और क्षेत्र में पर्यटन से जुड़े कुछ नये प्रस्तावों के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी।

भारत सरकार के पुरातत्व विभाग के लखनऊ मण्डल प्रभारी पी.के. मिश्रा के अनुसार महोबा जिले में स्थित पुरातात्विक महत्व की इमारतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए केन्द्र सरकार ने सहमति जताते हुए प्रथम चरण मे चार स्मारकों को अपने अधीन कर लिया है।

उनका कहना है कि जिले के कुल 30 संरक्षित स्मारकों को विकसित कर आगामी तीन वर्षो के भीतर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाने की योजना है। इस पर कार्य आरम्भ कर दिया गया है। राज्य पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि बी.के. द्विवेदी का कहना है कि पर्यटन और पुरातत्व की दृष्टि से महोबा जिले के प्रत्येक गांव का विस्तार से सर्वे कराया जा चुका है।

khajurao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+