क्‍या केजरीवाल से बहस का दम रखते हैं सोनिया, राहुल?

Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को खुली बहस के लिये ललकारा है। उन्‍होंने यह ललकार दिग्विजय सिंह के 27 सवालों के जवाब में दी है। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि दिग्विजय के सभी सवालों के जवाब तभी देंगे जब वो उनके सवालों के जवाब देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राबर्ट वाड्रा से भी सवाल पूछे थे, अभी तक एक भी जवाब नहीं मिला। उन्‍होंने कहा कि अगर हिम्‍मत है तो पीएम साहब, यूपीए अध्‍यक्ष और उनके बेटे राहुल हमारे साथ खुली बहस करें।

वैसे देखा जाये तो केजरीवाल की बात में दम है। अगर वाड्रा पर लगे सभी आरोप झूठे हैं, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कोई घोटाला नहीं किया है और यूपीए सरकार पूरी तरह पाक साफ है, तो खुली बहस में क्‍या जाता है। विपक्षी दलों से संसद में बहस ने में अगर कुछ नहीं जाता तो केजरीवाल से बहस करने में किस बात का डर।

जनता के मन में इस समय सिर्फ यही सवाल उठ रहा है। क्‍या सोनिया गांधी और राहुल में खुली बहस करने का दम है। और अगर दम है भी तो क्‍या वो बहस कर पायेंगे क्‍या वो केजरीवाल के सभी सवालों के जवाब दे पायेंगे। अभी तक तो इन सवालों का जवाब नहीं ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+