दिग्गी के 27 सवालों पर केजरीवाल मौन

Digvijay Singh
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के तरकश के तीर लगातार जारी है। एक बार फिर से उन्होंने इंडिया अंगेस्ट करेप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और उन्हें एक चिठ्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने केजरीवाल से करीब 27 सवाल पूछे हैं, यह सवाल अपने आप में ही एक अलग कहानी कहता है। जो खबर आ रही है उसके मुताबिक सवाल इस तरह से है।

1.अरविंद जी, क्या ये सच है कि 20 साल की अपनी भारतीय राजस्व सेवा की नौकरी के दौरान आपका एक बार भी दिल्ली से बाहर तबादला नहीं हुआ? क्योंकि नियम के मुताबिक एक अधिकारी एक जगह तीन साल से ज्यादा नहीं रह सकता है तो फिर आप कैसे?

2. क्या यह भी सच है कि आपकी पत्नी का भी दिल्ली से बाहर कभी भी तबादला नहीं हुआ?
3.आपका एक बार चंडीगढ़ ट्रांसफर हुआ, लेकिन आपने ज्वाइन नहीं किया?
4. क्या आपने एनजीओ चलाने के लिए सरकार से पूछा था क्योंकि आप एक सरकारी पद पर कार्य कर रहे थे।
5.क्या NGO कबीर को फोर्ड फाउंडेशन से तकरीबन दो करोड़ रुपये मिले?
6. क्या आप बिना इजाजत स्टडी लीव पर चले गए?
7.यही नहीं आपने चंडीगढ़ तबादले के दौरान VRS लेने की कोशिश की
8.क्यों आपकी वेबसाइट पर डोनर्स के नाम नहीं हैं?
9.आपने किसी विदेशी संस्था से पैसे लिए हैं?
10. क्या आप वाकई में अन्ना के पास 2 करोड़ लेकर गये थे?
11.क्या आपके ही कोर कमेटी के मेंबर ने आप पर 20 करोड़ की धांधली का आरोप लगाया था?
12.आपने चंदे का इंस्तेमाल कहां किया है?
13.आप अपने NGO के जरिये किसी अमेरिकी संस्था से जुड़े हुए हैं?
14.क्या आपने कहा था कि आप दिल्ली को तहरीर चौक बना देंगे?
15.क्या आपने आईएसी के लिए पैसा डाईवर्ट किया था?
16. क्या मंयक गांधी के प्रपोजल पर आपने टिका-टिप्पणी की थी?
17. प्रपोजल को बीएमसी से गलत ढंग से पास कराया था?
18. मोदी के खिलाफ सवाल क्यों नहीं उठाए?
19.क्या आपकी नजर में बीजेपी भ्रष्ट नहीं है?
20.आपने गलत तरीके से बिजली कनेक्शन क्यों जोड़ा?
21. मयंक गांधी IAC को फंड देते हैं?
22.अन्ना के ट्रस्ट पर सवाल क्यों नहीं उठाए?
23. अगरIAC का सदस्य घपला करता है तो क्या आप जिम्मेदारी लेते हुए IAC से इस्तीफा देंगे?
24. अपनी स्टडी लीव की रिपोर्ट सरकार को क्यों नहीं दी?

25.आप बिना इजाजत स्टडी लीव पर चले गए?
26. अमेरिकी NGO आवाज ने आपको कितने पैसे दिये ?
27. आप दौ करोड़ लेकर अन्ना के पास गये थे?

इससे पहले दिग्नी ने लिखा था कि दिग्गी अरविंद जी सिविल सोसाइटी मूवमेंट में आपके सहयोगी सेवानिवृत्त अधिकारी वाईपी सिंह ने आपको हिटलर कहा, मैं आपमें हिटलर की झलक देख सकता हूं। जिसपर अरविंद केजरीवाल न हर टिका-टिप्पणी से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+