अमेरिका में आतंक फैलाने गया बांग्लादेशी धरा गया

एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो ) ने इसे आतंक निरोधी कार्यबल की सहायता से एक खूफिया अभियान के अन्तर्गत गिरफ्तार किया।
नफीस के अनुसार वह अमेरिका में आतंकियों का नेटवर्क बनाने के लिए आया था और अमेरिका को बर्बाद कर देना चाहता था। न्यूयार्क के अटार्नी लौरेटा लिंच ने बताया कि इस दौरान वह अमेरिका में कई लोगों से मिला जिसमें एक एफबीआई का एक एजेंट भी था जिसने खुद को अलकायदा के एक एजेंट के रूप में उसके सामने प्रस्तुत किया। नफीस के ही कहने पर इस एजेंट ने उसे 50 पाउंड निष्क्रय विस्फोटक के बैग उपलब्ध कराये। जिससे नफीस ने हमले के लिए विस्फोटक तैयार किया।
एफबीआई के सूत्रों के अनुसार उसने उपलब्ध कराये गये निष्क्रिय विस्फोटकों को ही असली समझा और बुधवार सुबह विस्फोटकों से भरी वैन को फेडरल रिजर्व के बाहर लगा दिया और एक होटल में जाकर इसे विस्फोट करने की जब कोशिश की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नफीस ने कथित तौर पर अपना बयान लिखकर इसकी जिम्मेदारी ली। उसे उम्र कैद की सजा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications