अब सिर्फ कलम से नहीं, खून से भी करुंगा काम: सलमान खुर्शीद

Salman Khurshid
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जरा सोचिए कि देश का कानून मंत्री ही गुंडों की तरह खुलेआम धमकी देने लगे तो उस देश का क्‍या होगा? केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन (IAC) के नेता अरविंद केजरीवाल को खुलेआम धमकी दी है कि केजरीवाल शौक से फर्रुखाबाद जाएं मगर दम होगा तो वहां से लौट कर दिखायें। कानून की मर्यादा को ताख पर रखते हुए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अबतक वो सिर्फ कलम से काम कर रहे थे मगर अब वक्‍त आ गया है वो कलम के साथ ही साथ लहू (खून) से भी काम करेंगे।

सलमान खुर्शीद ने धमकी भरे लहजे में कहा कि फर्रुखाबाद आने के बाद सवाल पूछने वाले भी ये भूल जायेंगे कि सवाल पूछा कैसे जाता है। अपने संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि केजरीवाल फर्रुखाबाद आने की बात कह रहे हैं, आ जायें पर वो यहां से जा नहीं पायेंगे। सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैंने अबतक कलम से काम किया है मगर अब खून से करुंगा और केजरीवाल जो इतना सवाल पूछते हैं उन्‍हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि वो सवाल पूछना भूल जायेंगे।

आपको बताते चलें कि केजरीवाल ने ऐलान किया है कि सलमान खुर्शीद के एनजीओ द्वारा विकलांगों के पैसे की हेरा-फेरी के खिलाफ वह उनके संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद में आंदोलन करेंगे। केजरीवाल ने यह भी ऐलान किया है कि वो सलमान खुर्शीद के विपक्ष में एक विकलांग प्रत्‍याशी ही मैदान में उतारेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+