बस-ट्रक की भिड़ंत, 20 की दर्दनाक मौत, 30 जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में नौगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हरपालपुर से छतरपुर की ओर जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक से भिडंत हो गई। ट्रक तेज रफ्तार में था और वह बस को कई मीटर तक अपने साथ घसीटता ले गया उसके बाद बस गहरी खाई में गिर गई।
पुलिस के आला अधिकारी की मानें तो इस हादसे में 20 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 13 पुरुष व तीन महिलाएं हैं। वहीं 30 की हालत गम्भीर है। बस में सवार अधिकांश लोग मजदूर वर्ग के हैं, जो दिल्ली से सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से हरपालपुर और वहां से छतरपुर आ रहे थे। हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए जिला प्रशासन ने शुरुआती तौर पर मदद का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार व घायलों को पांच-पांच हजार रुपये राहत राशि दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications