बंद से बेहाल बिहार, पुलिस हिरासत में लालू और पासवान

पुलिस ने बताया कि पटना के दो अलग-अलग इलाकों से कुल 600 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के कई जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। कई जगह बंद होने के कारण रेल सेवा पर भी खासा असर हुआ है। सड़क पर लागों द्वारा टायर जलाकर विरोध करने पर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर आंशिक असर देखने को मिल रहा है।
वहीं समस्तीपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई। मालूम हो कि वारिसनगर थाना क्षेत्र में मोहाजिदपुर में ट्रैक्टर पलटने से अरुण राय नामक एक व्यक्ति की सदर अस्पताल ले जाने के दौरान समस्तीपुर दरभंगा मार्ग पर मथुरापुर में मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि नालंदा जिले में राजद और लोजपा के बंद समर्थकों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया, जिससे ट्रेन का चालक संजीत कुमार घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications